Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 08:30 AM

भोपालः आज यानी 18 अप्रैल से एमपी के भोपाल में कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों का समय बदला है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी एवं मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्रशासन...
भोपालः आज यानी 18 अप्रैल से एमपी के भोपाल में कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों का समय बदला है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी एवं मान्यता प्राप्त सभी स्कूल शामिल है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है।
जारी आदेश के अनुसार, भोपाल में अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ही कक्षा 1 से 12 तक स्कूल लगेंगे। वहीं, प्री-प्राइमरी की कक्षाएं भी 12 बजे तक लगेंगी। सुबह का समय प्री-प्राइमरी के छोटे बच्चों की सुविधा अनुसार निर्धारित किया जा सकता है। वहीं, मिडिल हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बता दें कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।