भीषण गर्मी का कहर! 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Apr, 2026 12:59 PM

heatwave alert schools closed till april 30

प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए सागर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

School Holiday: प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए सागर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अस्थायी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह छुट्टी गुरुवार से प्रभावी होकर 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। इसमें सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल हैं।

कक्षा 6वीं से 12वीं तक समय में बदलाव

कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होती रहेंगी। हालांकि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए समय में कोई अतिरिक्त विस्तार नहीं किया गया है। साथ ही शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलती रहेंगी।

तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 23 अप्रैल के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्के बादल और आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। बुधवार को कई जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय गर्म हवाओं और लू का असर और बढ़ गया है।

मैहर जिले में भी लागू आदेश

इसी तरह मैहर जिले में भी नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।जिले में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक जारी रहेंगी, जबकि शिक्षक दोपहर तक स्कूल में मौजूद रहेंगे।

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट सहित कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!