MP में मौसम का यू-टर्न, 20 अप्रैल को इन जिलों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Apr, 2026 12:59 PM

weather flip in madhya pradesh heatwave in some areas rain likely in others

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में इन दिनों मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कई जिले लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में इन दिनों मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कई जिले लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में 20 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों के तापमान पर नजर डालें तो रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उमरिया में 43.8 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

अन्य जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो में 42.9 डिग्री, गुना में 42.8 डिग्री, दतिया में 42.6 डिग्री, दमोह-नौगांव में 42.5 डिग्री और टीकमगढ़-सतना में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल में 41.4 डिग्री, जबलपुर में 41.7 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल और मई आमतौर पर साल के सबसे गर्म महीने होते हैं, लेकिन इस बार लगातार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!