MP के डेढ़ लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म ! Salary बढ़ाने और समयमान-वेतनमान पर बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2026 02:32 PM

the wait for 150 000 teachers in madhya pradesh is over a major decision has

भोपालः मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकार ने टीचर्स की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान पर बड़ा फैसला लिया गया। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी होंगे। दरअसल, प्रदेश में शिक्षकों की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान में लंबे...

भोपालः मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकार ने टीचर्स की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान पर बड़ा फैसला लिया गया। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी होंगे। दरअसल, प्रदेश में शिक्षकों की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान में लंबे समय से विलंब की स्थिती बनी हुई है। इसी बीच लोक शिक्षण आयुक्त ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में शिक्षकों की वेतनवृद्धि और समयमान-वेतनमान पर बड़ा फैसला लिया गया। लोक शिक्षण आयुक्त का कहना है कि पात्र शिक्षकों के लिए आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आयुक्त, लोक शिक्षण (डीपीआई) की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में शिक्षकों की वेतन वृद्धि और समयमान वेतनमान (समय पर मिलने वाला वेतन बढ़ोतरी) पर खास बात हुई। यह निर्णय लिया गया कि जिन शिक्षकों को इनका लाभ मिलना चाहिए, उन्हें समय पर दिया जाए। साथ ही, जिन शिक्षकों के वेतन वृद्धि और समयमान वेतनमान के मामले लंबित हैं, उन्हें जल्दी पूरा करने और जल्द आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिक्षक इन दिनों सरकार से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी शिकायत शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर है, जिससे करीब डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा वेतन बढ़ाने और समय पर वेतनमान मिलने में हो रही देरी से भी उनका गुस्सा बढ़ रहा है। अब सरकार उनकी इन समस्याओं को हल करने के लिए आगे आई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!