देवरों ने लांघी दहलीज,विधवा भाभी के साथ किया रेप,पति के मौत के बाद भाभी को देना था सहारा,दे दिया जख्म

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Jun, 2026 04:49 PM

brothers in law cross the threshold rape widowed sister in law

छतीसगढ़ से एक बेहद ही चौंकाना वाला मामला सामने आय़ा है । यहां पर भाभी के साथ उसके ही देवरों ने ऐसा घिनौना काम किया कि रिश्ते ही दागदार हो गए। दरअसल छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला घिनौना मामला सामने आया है।

(बिलासपुर): छतीसगढ़ से एक बेहद ही चौंकाना वाला मामला सामने आय़ा है । यहां पर भाभी के साथ उसके ही देवरों ने ऐसा घिनौना काम किया कि रिश्ते ही दागदार हो गए। दरअसल छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला घिनौना मामला सामने आया है। पति को मौत क बाद विधवा हुई भाभी के साथ उसके ही देवरों ने रेप करने का जघन्य अपराध किया है। पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रिश्तों को बेहद शर्मसार करने वाला मामला

दरअसल विधवा महिला ने अपने ही दो देवरों पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। विधवा भाभी पहले ही वक्त की मारी थी और उपर से जिन देवरों से बुरे वक्त में सहयोग की आस थी उन्होंने तो ऐसा काम किया कि कीसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा।

महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद वह अकेली रह रही थी, जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद महिला अकेले रहकर अपनी जिंदगी को गुजार रही थी।  इसी कठिन समय में उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ  रेप किया ।

पीड़ित महिला ने बताया कि पहले भी उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए कोशिश की थी, लेकिन कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर चली गई थी जिससे मामला में कार्रवाई नहीं हुई,लेकिन अब वापस लौटने के बाद उसने फिर से शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार महिला ने जिन घटनाओं के बारे में बताया है  वे अलग-अलग समय और परिस्थितियों में हुई थीं और दोनों मामलों में आरोपी भी अलग हैं। इसी वजह से दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। लिहाजा पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही दोनों को दबोच लिया जाएगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!