हनी ट्रैप का खुलासा करने वाले जीतू सोनी के दफ्तर पर चला बुलडोजर

Edited By meena, Updated: 11 Dec, 2019 02:28 PM

bulldozer fired at jeetu soni s office revealing honey trap

इंदौर के प्रसिद्ध कारोबारी और हनी ट्रैप का खुलासा करके सुर्खियों में आए अखबार मालिक जीतू सोनी का सांझा लोकस्वामी अखबार का दफ्तर गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि जीतू सोनी ने दफ्तर के लिए...

इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध कारोबारी और हनी ट्रैप का खुलासा करके सुर्खियों में आए अखबार मालिक जीतू सोनी का सांझा लोकस्वामी अखबार का दफ्तर गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि एमआईजी थानांतर्गत प्रेस कॉम्प्लेक्स इलाके में जीतू सोनी ने दफ्तर के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण से जमीन लीज पर ली थी, जिसे अब खारिज कर दिया था। बता दें कि इससे पहले जीतू सोनी के कई होटलों व बंगलों पर नगर निगम बुलडोजर चला चुका है।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, 1105 वर्गमीटर पर बने इस दफ्तर को निगम के अमले को गिराने में तीन घंटे लगे। दफ्तर को गिराने के लिए आधा दर्जन पोकलेन और जेसीबी की मदद ली गई। आज की इस कार्रवाई से पहले इंदौर जिला प्रशासन ने पांच दिसंबर को चार बड़ी इमारतों के उस हिस्से को ढहा दिया, जो अवैध ढंग से बनाए गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!