भोपाल में गेहूं का बंपर उत्पादन, बढ़ाया गया गेहूं खरीदी का लक्ष्य

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2020 07:25 PM

bumper production of wheat in bhopal increased wheat procurement target

भोपाल में पिछले 35 दिनों में अब तक 63 उपार्जन केन्द्रों पर 29449 किसानों से 289980 मैट्रिक टन की गेहूं की खरीदी की गई है। जबकि पिछले वर्ष जिला भोपाल में 60 दिनों की अवधि में लगभग 21000 किसानों से 190000 मैट्रिक टन की गेहू की खरीद की गई थी। इस वर्ष...

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल में पिछले 35 दिनों में अब तक 63 उपार्जन केन्द्रों पर 29449 किसानों से 289980 मैट्रिक टन की गेहूं की खरीदी की गई है। जबकि पिछले वर्ष जिला भोपाल में 60 दिनों की अवधि में लगभग 21000 किसानों से 190000 मैट्रिक टन की गेहू की खरीद की गई थी। इस वर्ष गेहूं का बम्पर उत्पादन होने से भोपाल में गेहूं खरीदी का लक्ष्य जिला तीन पर संशोधित कराया गया। सर्वप्रथम गेहूं खरीदी का लक्ष्य 230000 मैट्रिक टन था, जिसे संशोधित कर 280000 मैट्रिक टन किया गया था एवं इसे भी पुन: संशोधित कर गेहूं खरीदी का लक्ष्य 300000 मैट्रिक टन संशोधित किया गया।

PunjabKesari

गेहूं खरीदी को लेकर लॉकडाउन व बम्पर उत्पादन ने शासन प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती प्रस्तुत की। खासकर जिला भोपाल में गेहू उपार्जन का कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ हो पाया जबकि अन्य जिलों में यह कार्य 15 अप्रैल से शुरु हो चुका था। लॉकडाउन के कारण पूरे समय हम्माल की कमी का सामना करना पड़ा, कुछ उपार्जन केंद्रों के कन्टेन्मेंट जोन में आने के कारण उपार्जन कार्य भी प्रभावित हुआ है। कोरोना के कारण कृषि उपज मण्डी में भी खरीदी कार्य विलंव से प्रारंभ होने से गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर भी खरीदी का दबाव बढ़ा था।

PunjabKesari

इन परिस्थितियों में भी जिला भोपाल के 63 खरीदी केन्द्रों में से 22 केन्द्रों में 90 प्रतिशत से अधिक एवं 52 केन्द्रों में 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं खरीदी की गई। समय की कमी को देखते हुए कई उपार्जन केन्द्रों पर रविवार व अन्‍य शासकीय अवकाश के दिवस में भी खरीदी का कार्य किया गया। इस वर्ष भोपाल जिले में 88 प्रतिशत से अधिक किसानों से गेहूं की खरीदी गई की है, जो अभी भी जारी है। गेहूं खरीदी से बचे हुये उपार्जन केन्द्रों पर कार्य योजना बनाकर गेहूं खरीदी कार्य कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!