इंदौर नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव की घोषणा, कांग्रेस पार्षदों का चुनाव हुआ था शून्य, अब इस दिन होगी वोटिंग

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 09:13 PM

by elections announced for two wards of the indore municipal corporation

मध्य प्रदेश में आज राज्य के खाली पड़े नगरीय निकाय और पंचायत पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही  इंदौर नगर निगम दो वार्डों में उपचुनाव...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश में आज राज्य के खाली पड़े नगरीय निकाय और पंचायत पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही  इंदौर नगर निगम दो वार्डों में उपचुनाव का शैड्यूल सामने आया है, जिसमें नगर निगम वार्ड क्रमांक 58 और वार्ड क्रमांक 60 में निर्वाचन की घोषणा हुई है। यहां 29 सितंबर को होगा मतदान और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। दोनों वार्डो में कांग्रेस पार्षदों के निर्वाचन शून्य घोषित कर दिए गए थे।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 एवं वार्ड क्रमांक 60 में पार्षद पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 8 सितंबर 2026 को जारी होगी, इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। आगामी 15 सितंबर 2026 नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर होगी। आगामी 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!