तेज़ बारिश से नाले में बह गई कार, लोगों ने बचाई चालक की जान

Edited By suman, Updated: 07 Jul, 2018 02:33 PM

car rammed into a drain with a heavy rain people rescued the driver s life

खंडवा में तेज बारीश की वजह से  एक कार, चालक समेत नाले में बह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला शहर के बीच स्थित तीन पुलिया नाले का है। खंडवा में तेज बारीश से तीन पुलिया के नाले में पानी बढ़ गया। ए

खंडवा : खंडवा में तेज बारीश की वजह से  एक कार, चालक समेत नाले में बह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला शहर के बीच स्थित तीन पुलिया नाले का है। खंडवा में तेज बारीश से तीन पुलिया के नाले में पानी बढ़ गया। एक कार चालक शहर से सिविल लाइन की ओर जा रहा था  तभी पानी का स्तर बढ़ने से उसकी कार बहते हुए  दूसरी और पहुंच कर अटक गई।  प्रशासन की रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अमुसार हर साल बरसात के मौसम में यह नाला ओवर फ्लो होता है।  जिससे  यातायात  प्रभावित होता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग यहां फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे है।

सुखी हथनी नदी में आई बाढ़
वहीं अलीराजपुर जिले के खट्टाली मे सुखी पडी " हथनी" नदी में आसपास बारिश होने से बाढ़ आ गयी। नदी 20 मिनट में ही लबालब होकर बहने लगी। हैरानी की बात यह है कि हथिनी नदी जिस खट्टाली कस्बे से सटी है, वहा लंबे समय से बारिश ही नहीं हुई है। लेकिन आसपास हुई बारिश के चलते सुखी पड़ी हथिनी नदी अचानक तेज बहाव के साथ बहने लगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!