छतरपुर: कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को मारी गोली, DIG, SP और ASP मौके पर जांच में जुटे

Edited By meena, Updated: 06 Mar, 2025 08:34 PM

chhatarpur kotwali ti arvind kujur shot himself

छतरपुर में गुरुवार को कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में गुरुवार को कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। DIG, SP और ASP मौके पर जांच में जुटे है। घटना शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के पेप्टेक टाऊन की है।

PunjabKesari

मौके पर छतरपुर विधायक ललित यादव, SDM अखिल राठौर पहुंच गए हैं। घटना की वजह क्या है यह अब तक अज्ञात है। बंगले के अंदर DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन, ASP विक्रम सिंह, SDM अखिल राठौर जांच में जुटे हुए हैं। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

PunjabKesari

खुद को गोली मारने और मौत के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। गोली किस रिवाल्वर से मारी है यह भी अज्ञात है। फिलहाल आशंका जताई जा रही हैं कि खुद की सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी होगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!