CM से मुलाकात से रोके जाने पर महापौर का गुस्सा फूटा, TI से बोलीं - मजाक बना रखा है, बदतमीज कहीं की

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Apr, 2026 02:55 PM

cm event mayor stopped loses temper over protocol row

मध्य प्रदेश के मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है, जहां महापौर शारदा सोलंकी और सबलगढ़ टीआई राजकुमारी परमार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। सीएम पहले कार्यकर्ताओं और लोगों से मिले और फिर घर की पहली मंजिल पर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।

इसी दौरान महापौर शारदा सोलंकी भी सीढ़ियों से ऊपर जाने लगीं, लेकिन वहां तैनात टीआई राजकुमारी परमार ने उन्हें रोक दिया। टीआई का कहना था कि ऊपर सिर्फ घर के परिजन ही जा सकते हैं। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह घर उनका भी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऊपर जाने से रोक दिया गया। कुछ देर तक वह नीचे ही खड़ी रहीं। बाद में ऊपर से निर्देश मिलने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई। जाते समय महापौर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टीआई से कहा— मजाक बना रखा है, एक घंटे से खड़ी हूं… बदतमीज कहीं की।”

महापौर का आरोप

महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि वह नगर की प्रथम नागरिक हैं और प्रोटोकॉल के तहत उनका वहां मौजूद रहना जरूरी था। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआई ने अन्य लोगों को जाने दिया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पार्टी फोरम और कृषि मंत्री से करने की बात कही है।

टीआई का पक्ष

वहीं, सबलगढ़ टीआई राजकुमारी परमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता या बहस नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ ड्यूटी के अनुसार व्यवस्था बनाए रखी। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!