CM कमलनाथ पहुंचे छिंदवाड़ा, विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2020 05:30 PM

cm kamal nath arrives in chhindwara

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा के उमरहर में आदर्श गौशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई निशाने साधे और कहा कि बीजेपी गौसेवा के नाम पर राजनीति ही करती रही है। उनका मुंह बहुत चलता...

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा के उमरहर में आदर्श गौशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई निशाने साधे और कहा कि बीजेपी गौसेवा के नाम पर राजनीति ही करती रही है। उनका मुंह बहुत चलता है और झूठ बोलने के लिए चलता है।

वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा पुलिस लाईन परिसर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल भी हुए। इस योजना के तहत आज 3301 जोड़ों का विवाह हुआ।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के चंदनगांव में अक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अक्षय पात्र रसोई से 15000 से अधिक स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!