CM Mohan Yadav से मिले आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी छात्र, विधानसभा में मिला लोकतंत्र का खास पाठ

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jul, 2026 08:51 PM

cm mohan yadav meets meritorious students at mp assembly

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जुलाई को विधानसभा में आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जुलाई को विधानसभा में आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सरकार कैसे काम करती है, नियम-कानून कैसे बनाये जाते हैं, संसदीय परम्पराएं क्या होती हैं, हमारी विधानसभा यह सब जानने-समझने का सबसे उत्तम विद्यालय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने वालों में आगर-मालवा जिले के विभिन्न अंचलों के 50 से अधिक  तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थी शामिल थे।

PunjabKesari

समझा संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे विधानसभा भ्रमण के अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें पहली बार विधानसभा सत्र की सदन में चल रही कार्यवाही को निकट से रुबरु देखने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं आकर्षक सीनरीज़ भी भेंट की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!