सादगी का सफ़र: काफ़िला और प्रोटोकॉल छोड़ CM yadav ने मेट्रो में की यात्रा, दिया बड़ा संदेश…

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2026 10:31 PM

cm mohan yadav takes delhi metro follows pm modi s appeal on simplicity

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को मिली।

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को मिली। इस अपील के मद्देनजर सीएम डॉ. यादव ने आम आदमी की तरह नई दिल्ली में कारकेड की जगह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से संवाद भी किया। उन्होंने सह यात्रियों से उनके विचारों को जाना। उन्होंने जनता को और जनता ने उन्हें बताया कि विश्वास और विकास साथ-साथ कैसे चल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव वो सब उपाय कर रहे हैं, जिससे देश के लिए डॉलर बचे और देश की विदेश पर निर्भरता कम हो। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सबको पालन करना चाहिए। यह देश हित में है। देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवन पद्धति में अनुशासन और परिवर्तन लाना पड़ेगा। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान उनका जनता से आत्मीय संवाद भी हुआ। कुछ महिलाओं ने उनसे कहा कि मध्यप्रदेश बहुत खूबसूरत है। वे प्रदेश के कई हिस्से घूम चुकी हैं। इस पर सीएम डॉ. मोहन ने उन्हें धन्यवाद कहा। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने उनके साथ प्रदेश की योजनाओं की जानकारी लेकर उनकी तारीफ की। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने इस सफर के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन बचत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मेट्रो जैसे साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करने वाला एक सकारात्मक संदेश है।”

एमपी सरकार ने बनाई गाइडलाइन

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर हमारी सरकार ने अच्छे से काम किया है। हम भी इस पर काम कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब मिलकर इस पर अमल करेंगे। इस पर अमल करने से देश के लिए डॉलर बचेगा, हमारी विदेश पर निर्भरता कम होगी। हमारी सरकार वर्चुअल रूप से कैबिनेट करने, मंत्रियों और निगम मंडल के पदाधिकारियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। हमने इस अपील को लेकर एक गाइडलाइन बनाई है। हम उसकी तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

PunjabKesariअपने काफिले की कम कर दीं गाड़ियां

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने कैबिनेट में मंत्रियों से भी वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा। अब उनके दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी। सभी मंत्री भी सफर में कम गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!