संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर CM समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By meena, Updated: 06 Dec, 2019 01:27 PM

cm paid tribute to baba saheb ambedkar

आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने...

भोपाल: आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर ट्वीट किया और कहा भारतीय संविधान रचकर भारत को सशक्त आधार देने वाले राजनितिज्ञ, अर्थशास्त्री, समाजसुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विधिवेत्ता व समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी देश के संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरा नमन नमन।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!