CM शिवराज बोले- कांग्रेस ने खुद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली वीडियो पोस्ट की, खुद डिलीट... बीच में भाजपा कहां से आई

Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2022 01:19 PM

cm shivraj s statement on the video with the slogan of pakistan zindabad

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक नई बहस शुरु हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता इसे भाजपा नेताओं की साजिश बता रहे हैं।

भोपाल(विवान तिवारी): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक नई बहस शुरु हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता इसे भाजपा नेताओं की साजिश बता रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर वीडियो एडिट करने के आरोप में रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने ही शेयर की थी। जिसकी जांच के आदेश दिए गए है और तुरंत ही आरोपियों पर एक्शन भी होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना। कांग्रेस को शर्म नहीं आती क्या...!

कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। ये मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की मानसिकता है। जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं वो माफ नहीं किए जायेंगे। मैंने जांच के निर्देश दे दिए हैं। उनके खिलाफ सख्ततम कार्रवाई की जाएगी। वो खुद वीडियो डाल रहे हैं। बाद में खुद डिलीट कर रहें हैं इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से बीच में आ गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!