CMO ने दिया साइकिल से आने का आदेश, 41 पहुंचे बाइक से तो लगा जुर्माना

Edited By meena, Updated: 28 Jul, 2019 05:36 PM

cmo ordered to come from the cycle

अशोकनगर में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए नगरपालिका के सीएमओ द्वारा एक अभियान चलाया गया था। इसमें सभी नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन शनिवार को साइकिल से आने का निर्देश दिया था बावजूद इसके केवल छह कर्मचारियों ने ही इस आदेश का...

अशोकनगर: अशोकनगर में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए नगरपालिका के सीएमओ द्वारा एक अभियान चलाया गया था। इसमें सभी नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन शनिवार को साइकिल से आने का निर्देश दिया था बावजूद इसके केवल छह कर्मचारियों ने ही इस आदेश का पालन किया। जिसके चलते नगरपालिका ने आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका सीएमओ शमशाद पठान ने यह आदेश दिया था कि सभी कर्मचारी सप्ताह के एक दिन शनिवार को साइकिल से आए जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता की जाए। लेकिन इस बात की अवहेलना की गई। 41 अधिकारी बाइक से पहुंचे जबकि 6 कर्मचारी जितेंद्र कोठारी, जरनेल सिंह, अशोक सोनी, रामदयाल केवट, संजू केवट और मदन सेन ही साइकिल से दफ्तर पहुंचे। पांच कर्मचारी ऐसे थे जिन्होंने अपनी गलती मानते हुए तत्काल जुर्माने की राशि भी जमा करा दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!