झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन की जीत, CM कमलनाथ और सिंधिया ने दी बधाई

Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2019 10:27 AM

congress coalition victory in jharkhand cm kamal nath and scindia congratulated

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का प्रचम लहराने वाली भाजपा अब झारखंड में खास प्रदर्शन न कर सकी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हुई हार भाजपा की हार का सिलसिला अब झारखंड में भी देखने को मिला। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन...

भोपाल: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का प्रचम लहराने वाली भाजपा अब झारखंड में खास प्रदर्शन न कर सकी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हुई हार भाजपा की हार का सिलसिला अब झारखंड में भी देखने को मिला। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की प्रचंड जीत से मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस गठबंधन की इस जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम कमलनाथ ने बधाई दी है। 

 

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि, 'मेरे लिए आज बेहद ख़ुशी का क्षण है कि झारखंड में मेरे पुराने साथी, मित्र, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन “गुरुजी “की अगली पीढ़ी, उनके पुत्र, झामुमो के हेमंत सोरेन महागठबंधन की भारी जीत के साथ झारखंड की नई सरकार की बागडोर संभालने जा रहे है।'


सीएम कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'झारखंड चुनाव के परिणामों ने भाजपा की मुद्दो से ध्यान भटकाने की व गुमराह-भ्रमित करने की राजनीति को कड़ा जवाब दे दिया है। इस राजनीति का अब अंत हो चला है , यह भाजपा की ग़लत नीतियो की हार है। आज देश का जागरूक नागरिक ज्वलंत मुद्दों पर बात करना चाहता है , उसका समाधान चाहता है।

 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि, ''कांग्रेस ने सदैव ही हमारे आदिवासी भाइयों की जल, जंगल, जमीन और उनके विकास,  प्रगति और सम्मान की लड़ाई लड़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हेमंत सोरेन जी अब आपकी प्रगति और विकास की ये जिम्मेदारी निभाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-JMM महागठबंधन सरकार बनने पर महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महागठबंधन के पक्ष में मतदान के लिए झारखंडवासियों का हृदय से धन्यवाद।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!