कांग्रेस पार्षद पर उपद्रव के आरोप! 20 से ज्यादा लड़कों के साथ मिलकर पत्थर और बम से किया हमला, बच्ची घायल

Edited By meena, Updated: 05 Jan, 2026 03:37 PM

congress councilor accused of creating disturbance in jabalpur

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस पार्षद पर उपद्रव के आरोप लग हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लड़कों के साथ एक घर पर बम और पत्थर से हमला कर दिया...

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस पार्षद पर उपद्रव के आरोप लग हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लड़कों के साथ एक घर पर बम और पत्थर से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम में चेहरे पर बम लगने से बच्ची घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।  मामला घमापुर के लाल मीठी चुंगी चौकी का है। जहां भगवान टेंट हाउस और घर पर बम और पत्थरों से हमला हुआ है। पीड़ित पूनम थदानी के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद समेत 20 से ज्यादा लड़कों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों में जित्तू ठाकुर, छोटू ठाकुर , भैयालाल, यश ठाकुर, हर्ष, पीयूष और राजवीर शामिल हैं।

PunjabKesari

दरअसल, मामला पुराने विवाद में जुड़ा है। पहले भी उनकी दुकान में आग लगाई गई थी। 25 दिसंबर को भी पत्थरबाजी हुई थी जिसके बाद वे घर छोड़कर चले गए थे। लेकिन जैसे ही लौटे तो हमलावरों ने उनके घर पर बम और पत्थरों से हमला कर दिया। पर बदमाशों ने बमबाजी की। करीब 20 से ज्यादा युवकों ने पत्थर फेंकते हुए घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान भगवान टेंट हाउस के ऊपर बने मकान में रह रही महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और दबंगों के ऊपर पानी फेंके और पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना में करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं हमले में बच्ची जैस्मिन बुरी तरह घायल हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!