सबको चौंकाते हुए कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला! राजनांदगांव जिले की कमान इस नेता को सौंपी

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Dec, 2025 12:27 PM

congress high command takes a big decision surprising everyone

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए हाईकमान ने विपिन यादव के नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया है।

राजनांदगांव। (देवेंद्र गोरले): जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर जहां एक ओर पूर्व जिला अध्यक्ष भागवत साहू, नवाज़ खान, पूर्व विधायक छन्नी साहू तथा भुनेश्वर बघेल के नामों के कयास लगाए जा रहे थे, वहीं इन अटकलों पर विराम लगाते हुए हाईकमान ने विपिन यादव के नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया है। हाईकमान ने विपिन यादव को राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद विपिन यादव देर शाम मां बम्लेश्वरी देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे और विधिविधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। इसके पश्चात उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

PunjabKesariविपिन यादव ने पंजाब केसरी से बातचीत में कहा कि अभी संघर्ष का दौर है और संगठन को संघर्षशील कार्यकर्ताओं की ही आवश्यकता है। आने वाले समय में कार्यकर्ता छनकर सामने आएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को अपनी धान बेचने के लिए आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। टोकन के लिए दर–दर भटकना पड़ रहा है। बिजली की बढ़ती दरों से पूरा राज्य परेशान है।

विपिन यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस आने वाले दिनों में सभी ब्लॉकों में बैठकें कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!