उज्जैन: कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा, सचिन पायलट और जीतू पटवारी भी पहुंचे, दिग्विजय पहले से मौजूद

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Sep, 2025 02:42 PM

congress kisan adhikar yatra in ujjain digvijay singh reached the meeting sat

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृहक्षेत्र उज्जैन में आज कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए शहर में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ समेत कई वरिष्ठ...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृहक्षेत्र उज्जैन में आज कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए शहर में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ समेत कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता यहां पहुंच चुके हैं। साथ की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सचिन पायलट भी किसान सम्मान यात्रा में पहुंच चुके हैं। उज्जैन पहुंचने से पहले सचिन पायलट ने इंदौर में वोट चोरी को लेकर बीजेपी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। 

देखिए वीडियो-- BJP की वोट चोरी को हम रोकेंगे- सचिन पायलट
 

PunjabKesari , Ujjain News, Congress Rally, Kisan Adhikar Yatra, Digvijaya Singh, Vijay Laxmi Sadho, Mahakal Darshan, Chiman Ganj Mandi, Ambedkar Statue Tribute, Madhya Pradesh Politics

मंच पर दिग्गज, लेकिन दिग्विजय बैठे नीचे
कांग्रेस की इस यात्रा में मंच पर तमाम दिग्गज मौजूद हैं, लेकिन कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पिछली बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठ गए।


महाकाल दर्शन के बाद पहुंचे सभा स्थल
यात्रा की शुरुआत से पहले दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे चिमनगंज मंडी परिसर में आयोजित सभा में पहुंचे। खास बात यह रही कि मंच पर बैठने के बजाय उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठकर सभा में हिस्सा लिया।

PunjabKesari , Ujjain News, Congress Rally, Kisan Adhikar Yatra, Digvijaya Singh, Vijay Laxmi Sadho, Mahakal Darshan, Chiman Ganj Mandi, Ambedkar Statue Tribute, Madhya Pradesh Politics

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण
सभा के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जाएंगे और वहां माल्यार्पण करेंगे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!