जन्माष्टमी पर ड्राई डे में शराब बेच रहा था कांग्रेस नेता, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा; चुनाव में मिला था टिकट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Sep, 2026 02:22 PM

congress leader caught red handed selling liquor on janmashtami  dry

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जन्माष्टमी की रात कांग्रेस का बड़ा नेता शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है।...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जन्माष्टमी की रात कांग्रेस का बड़ा नेता शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि जन्माष्टमी के दिन जिला प्रशासन ने ड्राई डे घोषित किया था। इसके बावजूद कांग्रेस नेता शराब बेच रहे थे।जिस पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

दरअसल, मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस के बावजूद चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। पुलिस ने गली नंबर एक, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार में छापेमारी की। मौके पर कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा ग्राहकों शराब बेचते मिले। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब समेत नकदी भी जब्त की है। मामले में बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।



आरोपी की पहचान कांग्रेस नेता एवं बार संचालक पलाश मल्होत्रा, निवासी देवेंद्र नगर, रायपुर के रूप में हुई है। उन्हें ड्राई डे के दिन शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बार संचालक पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में वह प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस के पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!