डिप्टी CM के ‘’पिता जी’’ को लेकर सनसनीखेज बयान पर सफाई देने आए कांग्रेस विधायक ने फोड़ा एक और बम, मचा सियासी भूचाल

Edited By meena, Updated: 14 Sep, 2026 01:23 PM

congress mla abhay mishra s major statement

रीवा की सियासत में भूचाल सा मच गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब निजी हमलों की जंग में बदल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और बीजेपी...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा की सियासत में भूचाल सा मच गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब निजी हमलों की जंग में बदल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी ने पूरे रीवा की सियासत को गरमा दिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पिता को लेकर दिए बयान पर अभय मिश्रा ने सफाई तो दी, लेकिन साथ ही सांसद जनार्दन मिश्रा पर भी सीधा वार कर दिया।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक सार्वजनिक मंच से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पिता को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।

PunjabKesari

अब खुद अभय मिश्रा प्रेस के सामने आए और अपने बयान पर अड़े नजर आए। उन्होंने दावा किया कि पंडित भैयालाल शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत पशु व्यापार से की थी और बाद में बड़े ठेकेदार बने। हालांकि इसके साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि अगर उनकी बात गलत साबित हो और डिप्टी सीएम को बुरा लगा हो, तो वे माफी मांगने को तैयार हैं। लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा। सांसद जनार्दन मिश्रा के एक इंटरव्यू में कथित तौर पर उन्हें ‘स्टेपनी चोर’ कहे जाने पर अभय मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि खुद राजेंद्र शुक्ला को भी लोग ‘बकरा चोर’ कहते रहे हैं, फिर भी उन्होंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।

अभय मिश्रा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर ज्ञान बांटने वाले ही ऐसी बयानबाजी को हवा देते हैं, और ऐसे लोगों को उन्होंने सीधे अपराधी तक करार दे डाला। नतीजा यह कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह निजी आरोप-प्रत्यारोप की सियासत में तब्दील हो चुका है, और रीवा में कांग्रेस-बीजेपी के बीच टकराव अपने चरम पर पहुंच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!