किसानों के मुद्दों पर विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, खाद संकट, खरीदी में अनियमिततायें और मुआवज़े के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jul, 2026 01:09 PM

congress staged a strong protest in the legislative assembly over farmers  issu

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में व्याप्त खाद...

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में व्याप्त खाद संकट, सरकारी खरीदी में अनियमितताओं तथा किसानों को उचित मुआवज़ा और MSP नहीं मिलने के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

PunjabKesari

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार की कथित उदासीनता पर सवाल उठाए गए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है, लेकिन सरकार समाधान निकालने के बजाय केवल औपचारिकताओं में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव दोनों फाइल-फाइल खेल रहे हैं। किसान को समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ज़मीन खरीदने में व्यस्त हैं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल प्रधानमंत्री की प्रशंसा करने में लगे हुए हैं, जबकि प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने को मजबूर है, अपनी उपज का उचित मूल्य पाने और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का मुआवज़ा प्राप्त करने के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार सत्ता के अहंकार में किसानों की पीड़ा को अनदेखा कर रही है।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!