किसानों का महाअंदोलन! सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकाली रैली, दो घंटे तक जाम; सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2026 11:56 AM

massive farmers  protest rally held with hundreds of tractors

बुधनी (अमित शर्मा): बुधनी के रेहटी में आज 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों ने बड़ा आंदोलन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों और बड़ी संख्या में किसानों ने नगर में रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। किसानों ने करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग को...

बुधनी (अमित शर्मा): बुधनी के रेहटी में आज 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों ने बड़ा आंदोलन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों और बड़ी संख्या में किसानों ने नगर में रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। किसानों ने करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा, तो वहीं सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रेहटी कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान जुटने लगे। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग गांवों से किसान सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे। मंडी परिसर में किसान सभा आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई

वहीं, सभा के उपरांत किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों और पैदल नगर में रैली के रूप में निकले। यह रैली कृषि मंडी से शुरू होकर जीरो पॉइंट तक पहुंची और वहां से वापस मंडी परिसर लौटी। रैली के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

रैली के बाद किसानों ने मंडी के सामने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम बुधनी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया।

वहीं, किसानो ने कहा कि हमारी मांगें एक सप्ताह के भीतर पूरी नहीं की गईं, तो अगला आंदोलन भोपाल में होगा। किसान भोपाल जाम करेंगे और जब तक समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!