चाहे केंद्रीय मंत्रियों को लड़ा लो, हार तो तय है, कांग्रेस ने भाजपा की दूसरी सूची पर साधा निशाना

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2023 03:34 PM

congress targets bjp s second list for assembly elections

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दूसरी सूची जारी होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दूसरी सूची जारी होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मंगलवार को दावा किया कि चुनाव से पहले ही नतीजे स्पष्ट हो गए हैं क्योंकि भाजपा ने हार मान ली है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जिन लोगों ने ‘चोरी-छिपे' सरकार बनाई, जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है।

51 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने 44 बार कांग्रेस का नाम लिया

पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने अपने अपने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया। जिस राज्य में 18 साल से भाजपा की सरकार है, वहां आप 44 बार कांग्रेस का नाम ले रहे हैं। यह बताता है कि मध्य प्रदेश में सरकार की उपलब्धियां 'जीरो' हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जितना ज्यादा प्रचार करते हैं, हमें उतना कम प्रचार करना पड़ता है। अगर मोदी जी झूठ बोलना थोड़ा कम कर दें तो वह कांग्रेस और ‘इंडिया' गठबंधन के स्टार प्रचारक बन सकते हैं। लेकिन यह प्रमाणित हो चुका है कि देश के प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं।

PunjabKesari

चाहे केंद्रीय मंत्रियों को लड़ा दो, जो होना है वो होकर रहेगा

पवन खेना ने भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में हमने जो किया, वे मध्य प्रदेश में वही कर रहे हैं। उनको लगता है कि पहले सूची जारी कर दो तो जीत जाएंगे। लेकिन यह नहीं पता कि सूची पहले जारी करो चाहे बाद में जारी करो, चाहे केंद्रीय मंत्रियों को लड़ा दो, जो होना है वो होकर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि जब भाषणों में नाम गायब हो जाए, सूची में नाम गायब हो जाए तो समझ लीजिए कि भाजपा ने हार मान ली। कल की सूची से साबित हो गया कि चुनाव का नतीजा क्या रहने वाला है। उन्होंने दावा किया कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि वे अपनी हार को टाल रहे हैं क्योंकि वह विधानसभा चुनाव से बचेंगे तो लोकसभा चुनाव में हार जाएंगे।

PunjabKesari

हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम- सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि मध्यप्रदेश में भाजपा की दूसरी सूची का सच। हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम। 18 वर्षों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह बात शिवराज सिंह जी को मन ही मन बहुत सताती थी। दूसरी ओर सिंधिया जी भी अपनी लोकसभा की हार तथा अपने क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से भी हताश थे।

बता दें कि भाजपा ने सोमवार को कुल 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम शामिल हैं। इनके अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!