MP में 140 सीटों से जीतेगी कांग्रेस...दिग्विजय सिंह, बोले- इस बार हमारे साथ कोई सिंधिया नहीं है, बनेगी हमारी सरकार

Edited By meena, Updated: 13 May, 2023 04:38 PM

congress will win 140 seats in mp  digvijay singh

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को अनूपपुर पहुंचे

अनूपपुर (दुर्गा शुक्ला) : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को अनूपपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर प्रदेश में 140 सीटों पर जीत का दावा किया। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार हमारे साथ कोई सिंधिया नहीं है, इसलिए सरकार बनाने में मुश्किल नहीं होगी।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से भाजपा का सफाया होगा। इसके बाद सेंट्रल भारत से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। MP के चुनाव में कांग्रेस की 140 सीट आएंगी।

जेल भेजने वालों को जीजा क्यों नहीं कहते सीएम

लाडली बहना योजना को पर पूर्व सीएम ने कहा कि यह चुराई हुई योजना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली की वसूली के लिए जो जीजा को जेल भेज रहे हो, तो उन्हें जीजा क्यों नहीं कहते।

PunjabKesari

मां नर्मदा की कसम खाई थी नहीं करूंगा शादी

उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बच्चे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। शिवराज सिंह के लड़के विदेश में पढ़ रहे हैं। पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा की कसम खाकर कहा था कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा उसके 6 महीने बाद ही उन्होंने शादी कर ली।

श्री राम के मंदिर में भी जारी है भाजपा की धोखाधड़ी

पूर्व सीएम ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की जमीन को भाजपा ने भाजपा से ही खरीदा। जमीनों के धोखाधड़ी की जांच होनी चाहिए। राम मंदिर न्यास को 10 गुना महंगे में बेच दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 1 लाख रुपए राम मंदिर में दिए तो मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए दिए हैं।

अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब कोई सिंधिया हमारे पास नहीं है। सिंधिया कहने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि माफी चाहता हूं, सिंधिया जी महाराज हैं। जब हमीदिया में मुख्यमंत्री पढ़ते थे, तो इनके खाने एवं कपड़े की व्यवस्था कैलाश जोशी करते थे। अब आलीशान घर, वेयरहाउस व 9.50 करोड़ रुपए आ कहां से गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!