कांग्रेस की महिला नेत्री ने BJP विधायक को ललकारा, सिरोंज के चांदनी चौक आने की दी चुनौती, पुतला भी किया दहन

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 02 Oct, 2023 07:39 PM

congress woman leader challenged bjp mla

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से नाराज़ विदिशा जिले की सिरोंज में सोमवार को भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला फूकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा छीना झपटी...

सिरोंज (रजी खान): कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से नाराज़ विदिशा जिले की सिरोंज में सोमवार को भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला फूकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा छीना झपटी के कारण पुतला जल नहीं हो सका। जिसके बाद टूटे पुतले पर विधायक के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेस नेत्रियों ने पुतले पर जमकर चप्पल बरसाई। जिसके बाद विधायक का दूसरा पुतला जला दिया। कांग्रेस की महिला नेत्री यही नहीं रुकी, विधायक को चूड़ियां दिखाते हुए चूड़ियां पहनने को कहते हुए सिरोंज के चांदनी चौक में आने के लिए भी ललकार दिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, BJP, Congress, Umashankar Sharma, protest

गौरतलब है कुछ दिन पूर्व भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा दावेदारों का नाम जोड़ते हुए उनसे छक्का कहा था। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज थे। इसी को लेकर महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी रघुवंशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र बघेल के नेतृव में ये प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!