गाड़ी टकराने के बाद महिला और युवती के बीच चले थप्पड़ और चप्पल, पढ़िए पूरी खबर

Edited By Devendra Singh, Updated: 29 Apr, 2022 03:07 PM

controversy between women and girls over collision in auto in indore

इंदौर के तिलकनगर क्षेत्र में गाड़ी टकराने के बाद महिला और युवती के बीच सड़क पर थप्पड़ और चप्पल चलना शुरू हो गया। दोनों को थाने ले जाकर समझाकर देने के बाद छोड़ दिया।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के तिलकनगर क्षेत्र में गाड़ी टकराने के बाद महिला और युवती के बीच सड़क पर थप्पड़ और चप्पल चलना शुरू हो गया। इस बीच दोनों महिलाओं ने एक दूसके के साथ सड़क पर मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित मुख्य सड़क की है। जानकारी के मुताबिक एक कार सवार युवती और ऑटो रिक्शा की टक्कर, दो महिलाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई बन गई।  

टक्कर के बाद आपस में भिड़ी युवती और महिला 

कार को एक युवती ड्राइव कर रही थी। जबकि ऑटो में एक महिला बैठी थी जिसका बेटा ऑटो चला रहा था। गाड़ी टकराने के बाद विवाद इतना बढ़ा गया कि ऑटो रिक्शा वाली महिला जूता लेकर आ गई। जिसके बाद कार सवार युवती और महिला लोगों के सामने ही आपस में भीड़ गई। इस बीच दोनों में जमकर मारपीट हुई और दोनो तरफ से जमकर अपशब्दों बोले गए। विवाद को देखते हुए भीड़ भी जमा हो गई थी।

PunjabKesari

थाने लाकर समझाइश देकर छोड़ा गया: थाना प्रभारी

तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव के अनुसार घटना तिलक नगर मेन रोड पर देर रात 10 बजे के करीब की है। कार चला रही युवती ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में महिला और उसकी बेटी बैठी हुई थी। टक्कर लगने के बाद महिला ने युवती से विवाद शुरू कर दिया। इस पर युवती ने भी महिला को अपशब्द कहे। दोनों को थाने लाया गया, यहां दोनों को समझाकर छोड़ दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!