कांग्रेस के दिग्गज नेता कोरोना से हारे जिंदगी की जंग, पार्टी में शोक की लहर

Edited By meena, Updated: 06 Jun, 2020 12:25 PM

corona positive congressman dies wave of mourning in party

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस के वरिष्ठ गौरी शंकर वर्मा का निधन हो गया। वे 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे।वर्मा के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई हैं। पार्टी के कई बड़े नेताओं...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस के वरिष्ठ गौरी शंकर वर्मा का निधन हो गया। वे 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे।वर्मा के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई हैं। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मालीपुरा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुक्रवार को देर रात देवास के अस्पताल कोरोना से जंग हार गए। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा वो शुगर सहित कई बीमारियों से ग्रस्त थे। यहीं कारण है कि उनकी तबियत में सुधार नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद उन्हें देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि  उज्जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर वर्मा का कोरोना महामारी से निधन हो गया हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!