खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, आग की लपटों में समाया परिवार

Edited By suman, Updated: 19 Feb, 2019 12:16 PM

cracked gas cylinders fire brigade families while cooking

शहर के विनय नगर सेक्टर-3 के कुशवाह मोहल्ले में सोमवार की रात गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू कर शवों को निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।

ग्वालियर: शहर के विनय नगर सेक्टर-3 के कुशवाह मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू कर शवों को निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।

PunjabKesari


3 लोगों ने गंवाई जान
मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनयनगर सेक्टर 3 के कुशवाह मोहल्ले में एक घर में तेज धमाका हुआ। वहीं, देखते ही देखते घर ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो समझ आया कि धमाका गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ। लोगों ने फायर ब्रिगेड को और पुलिस को सूचना दी। धमाके इतना तेज था कि घर में मौजूद भारत कुशवाह उसकी पत्नी बसंती और 12 साल के बेटे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड ने आग को काबू कर शवों को घर से पुलिस की मदद से निकाला, फिर पुलिस ने तीनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय बसंती खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर फट गया और तीनों की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!