मोहन यादव का मास्टरस्ट्रोक! तीसरी राज्यसभा सीट पर BJP की जीत! CM के प्लान ने कांग्रेस को किया चारों खाने चित्त

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 09 Jun, 2026 07:45 PM

mohan yadav s masterstroke bjp wins the third rajya sabha seat

मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन के आगे कांग्रेस एक बार फिर कमजोर पड़ती नजर आ रही है। BJP द्वारा तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी को मैदान में उतारने के बाद...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन के आगे कांग्रेस एक बार फिर कमजोर पड़ती नजर आ रही है। BJP द्वारा तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी को मैदान में उतारने के बाद से ही सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई थी और अब घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है।

PunjabKesari, Mohan Yadav, BJP, Rajya Sabha Election, Madhya Pradesh, Meenakshi Natarajan, Jitu Patwari, Congress

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने BJP के अधिकृत प्रत्याशियों तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल के नामांकन के बाद तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारकर राजनीतिक संदेश दिया था। उस समय उन्होंने स्पष्ट कहा था कि तीसरी राज्यसभा सीट भी BJP के खाते में जाएगी। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर BJP ने आपत्ति दर्ज कराई। BJP का आरोप है कि नामांकन पत्र में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया। इस आपत्ति के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गईं और पूरे घटनाक्रम ने राज्यसभा चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया।

PunjabKesari, Mohan Yadav, BJP, Rajya Sabha Election, Madhya Pradesh, Meenakshi Natarajan, Jitu Patwari, Congress

राजनीतिक जानकार इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी रणनीति और BJP की मजबूत चुनावी तैयारी का परिणाम मान रहे हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा अपने विधायकों को कर्नाटक के रिसॉर्ट भेजे जाने को विपक्ष की बेचैनी और संख्या बल को लेकर चिंता के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के दौरान मौजूद रहे, लेकिन BJP की आपत्ति के बाद कांग्रेस की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष लगातार दावा करता रहा कि वह पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम ने कांग्रेस की रणनीति और संगठनात्मक क्षमता पर बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में BJP न केवल संख्या बल बल्कि रणनीतिक प्रबंधन में भी बढ़त बनाए हुए है। अब सभी की निगाहें राज्यसभा चुनाव की आगामी प्रक्रिया और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!