तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर BJP प्लान से मचा भूचाल, भगवा पार्टी के खेल से MP की राजनीति में आएगा तूफान

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jun, 2026 08:37 PM

bjp s plan for a third rajya sabha candidate sparks a stir

राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ती जा रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरी सीट पर बीजेपी नेताओं की ओर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं।

(भोपाल): राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ती जा रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरी सीट पर बीजेपी नेताओं की ओर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। हालांकि कांग्रेस को अपनी ये सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका उसको चितिंत किए जा रही है। वहीं अब खबर है कि बीजेपी अंतिम समय में अपनी तीसरा प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को चौंका सकती है।

आखिरी तारीख से पहले भाजपा खेला करने के मूड में

जानकारी आ रही है कि राज्यसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से पहले भाजपा (BJP) खेला करने के मूड में है। दो सीटों पर बीजेपी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अंतिम समय में तीसरा उम्मीदवार उतार बाजी को दिलचस्प बना सकती है। दरअसल इसके पीछे एक वजह है जिसको लेकर बीजेपी काम कर रहीहै और पार्टी के कई नेता भी बयान देकर कांग्रेस को असहज कर रहे हैं।

कांग्रेस कलह का फायदा उठाने के मूड में बीजेपी

वैसे मीनाक्षी नटराजन का नाम घोषित होने के बाद कांग्रेस के अंदर कलह की खबरें आई हैं और वहीं दूसरी ओर कल  कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चार विधायक भी शामिल नहीं हुए थे। इसी माहौल का फायदा उठाकर बीजेपी अपना दांव चलने की कोशिश कर रही है। बीजेपी को लग रहा है कांग्रेस की कलह का फायदा उठाकर चाल चली जा सकती है।

भाजपा इसी अंतर्कलह को देखते हुए अंतिम समय पर प्रत्याशी उतारकर हलचल मचा सकती है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है और मतदान 18 जून को होना है। लिहाजा सभी की नजरें भाजपा की अगले कदम में है। गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक से विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक योगेंद्र सिंह बाबा और विधायक वीर सिंह भूरिया गैरहाजिर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!