MP में राज्यसभा संग्राम तेज, BJP के दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीसरी सीट पर मंथन जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2026 02:38 PM

rajya sabha battle intensifies in mp two bjp candidates file nominations

भोपालः मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिरिया जारी है। आज शनिवार को भरतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार  तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने विधानसभा में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के अन्य...

भोपालः मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिरिया जारी है। आज शनिवार को भरतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार  तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने विधानसभा में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

राज्यसभा चुनाव के दोनों प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं के काफिले के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके काफिले में 15 से अधिक गाड़ियां दिखी। उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना-अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस हाई-प्रोफाइल नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी का पूरा शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया। मौके पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ही बीजेपी के तमाम मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विधानसभा में मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई। इसमें दोनों प्रत्याशियों के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी थे। इसके बाद सीएम, प्रदेश अध्यक्ष व दोनों प्रत्याशी भाजपा कार्यालय के शिव -हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद विधानसभा के लिए रवाना हो गए। नामांकन के दौरान विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर कई सीनियर विधायक बैठे थे।

इस नामांकन के बीच सबसे बड़ी राजनैतिक खबर तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी तीसरी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारने को लेकर गंभीर मंथन कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। इधर पूर्व मंत्री और खुरई से भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा- पार्टी तीसरा कैंडिडेट लड़ाए तो भी हम जीतेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!