MP में तीसरी सीट हथियाने के लिए भाजपा ने बनाई धाकड़ रणनीति, ये दो सवर्ण चेहरे रेस में टॉप पर

Edited By meena, Updated: 25 May, 2026 03:44 PM

bjp s  upper caste  politics in mp rajya sabha elections names of these two lea

वहीं इस खेल में बीजेपी भी पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है।जानकारी आ रही है कि  एमपी राज्यसभा चुनाव में  बीजेपी 'सवर्ण' कार्ड खेलने की तैयारी में है...

डेस्क : देश में 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग (EC) के तारीखों के ऐलान के बाद से ही हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में भी इस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरु हो गई है। वहीं इस खेल में बीजेपी भी पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है।जानकारी आ रही है कि  एमपी राज्यसभा चुनाव में  बीजेपी 'सवर्ण' कार्ड खेलने की तैयारी में है।

भदौरिया और कांतदेव रेस में सबसे आगे

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सवर्ण उम्मीदवारों पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। जानकारी मिल रही है कि  पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया और मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दोनों नामों के चर्चे जोरों शोरों से हो रहे हैं।

राज्यसभा की खाली होने वाली तीन सीटों के लिए राजनीतिक समीकरण भी काफी चेंज हो रहे हैं। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया ,  विंध्य क्षेत्र से आने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह को लेकर पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है। वैसे विधानसभा में अपने मजबूत संख्या बल के कारण भाजपा की दो सीटें सुरक्षित मानी जा रही हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा कांग्रेस से तीसरी सीट भी छीनने के लिए प्लान बना रही है।

वहीं कांग्रेस अपनी एक सीट बचाने की रणनीति पर काम कर रही है और पार्टी में एकजुटता बनाए रखने के लिए कई तरह के समीकरणों पर काम कर रही है।  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई दिग्गजों के नामों पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए मतदान 18 जून को निर्धारित किया गया है. जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!