सरकार ने कर दिया ऐलान, 20 जून को किसके खाते में आएंगे ₹2000? पहले चेक कर लें ये जरूरी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jun, 2026 11:31 AM

pm kisan 23rd installment date announced

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

भोपाल। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 20 जून 2026 को 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने योजना से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। लंबे समय से किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे और अब सरकार ने तारीख स्पष्ट कर दी है।

किसानों को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 23वीं किस्त 20 जून को जारी होने जा रही है।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों ने अभी तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त रुक सकती है। विशेष रूप से निम्न कारणों से भुगतान प्रभावित हो सकता है —

e-KYC पूरा न होना

Farmer ID का अपडेट न होना

बैंक खाते की गलत जानकारी

आधार और बैंक खाते की सीडिंग में त्रुटि

भूमि संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना

ऐसे किसानों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान यह जान सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Farmers Corner' में 'Know Your Status' विकल्प चुनना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद लाभार्थी अपनी e-KYC, आधार सीडिंग और अन्य विवरण की स्थिति देख सकते हैं।

रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है

यदि किसी किसान की पिछली किस्त तकनीकी कारणों या अधूरी प्रक्रिया की वजह से रुक गई थी और उसने अब सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, तो पात्रता जांच के बाद उसे भविष्य की किस्तों के साथ रुकी हुई राशि का लाभ भी मिल सकता है।

देश के करोड़ों किसानों के लिए 20 जून का दिन आर्थिक राहत लेकर आने वाला है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज और बैंक विवरण की जांच कर लें, ताकि किस्त का लाभ बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!