करोड़ों के भूमि सौदे में रजिस्ट्री अटकी, आखिर किसके संरक्षण में दब रहा मामला?", जमीर हुसैन अन्सारी ने एसपी से की ये मांग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 06:08 PM

registration stalled in multi crore land deal under whose protection is the

मंदसौर (शाहरूख मिर्ज़ा): मंदसौर में भूमि को लेकर सामने आए करोड़ों रुपये के विवाद ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पीड़ित पक्ष का दावा है कि विधिवत विक्रय अनुबंध हुआ, और सभी शर्तों का पालन करने की तैयारी भी है, वहीं दूसरी ओर आज तक भूमि की...

मंदसौर (शाहरूख मिर्ज़ा): मंदसौर में भूमि को लेकर सामने आए करोड़ों रुपये के विवाद ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पीड़ित पक्ष का दावा है कि विधिवत विक्रय अनुबंध हुआ, और सभी शर्तों का पालन करने की तैयारी भी है, वहीं दूसरी ओर आज तक भूमि की रजिस्ट्री नहीं होना पूरे प्रकरण को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।

यदि शिकायत में जमीर हुसैन अन्सारी के द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो यह केवल अनुबंध उल्लंघन का मामला नहीं बल्कि आम नागरिकों के भरोसे पर भी बड़ा सवाल है। आखिर जब लिखित अनुबंध मौजूद है, गवाह मौजूद हैं और जमीन का अल्टर लेन देन का दावा किया जा रहा है, तो फिर रजिस्ट्री में देरी क्यों हो रही है? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का दबाव काम कर रहा है या फिर मामले को जानबूझकर उलझाया जा रहा है?

PunjabKesari

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि पीड़ित पक्ष द्वारा पहले भी शिकायत किए जाने के बावजूद यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके पीछे क्या कारण हैं? क्या जांच की प्रक्रिया धीमी है या फिर मामला किसी प्रभाव के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा? भूमि विवादों में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के बीच यह मामला पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी नजरें टिकाए हुए है। जनता जानना चाहती है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अनुबंध और भुगतान के दस्तावेज हैं, तो उसे न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

PunjabKesari

अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं। निष्पक्ष जांच ही इस पूरे विवाद की सच्चाई सामने ला सकती है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है, वहीं यदि आरोप निराधार हैं तो तथ्य भी सार्वजनिक होने चाहिए। न्याय और पारदर्शिता, दोनों की मांग इस मामले में बराबर महत्वपूर्ण है।

शिकायतकर्ता जमीर हुसैन अन्सारी ने मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच के निर्देश जारी करने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!