मक्का-तुवर की आड़ में गांजे की खेती, पुलिस ने छापेमारी कर 15 लाख का गांजा किया जब्त

Edited By meena, Updated: 11 Oct, 2023 03:22 PM

cultivation of hemp under the guise of maize and grass

पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए मक्का व तुवर की फसल के बीच खेत में लगाए हुए गांजे के हरे पौधे जब्त किए।

बुरहानपुर (नितिन इंगले) : विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। इसी कड़ी में शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुरहानपुर जिले के शाहपुर में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जब्त किया। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए मक्का व तुवर की फसल के बीच खेत में लगाए हुए गांजे के हरे पौधे जब्त किए।

PunjabKesari

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए कीमत के 1118 गांजे के पौधे (230 किलो) गांजा जब्त किए। आगामी ‍विधानसभा के दृष्टिगत पुलिस ने बुरहानपुर में अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थों के क्रय विक्रय, परिवहन आदि पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।

दरअसल, शाहपुरा पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती जंगल में पहाड़ी क्षेत्र में की जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने की तस्दीक व दबिश के लिए ग्राम भवति फलिया पहुंचकर पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी की गई एवं पहाड़ी पर सरदार बारेला के मक्के और तुवर के खेत बीच गांजे के पौधे अधिक संख्या में पाये गए, आरोपी सरदार पिता टैट्या डावर बारेला   को उसके खेत में ही पकड़ा एवं जिसके कब्जे के खेत से अवैध रूप से लगाए गए कुल 1118 गांजे के पौधे जो वजन में 230 किलोग्राम कीमती करीबन 15 लाख रुपए के जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 1198/23 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!