Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jun, 2026 05:07 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की तू-तू मैं-मैं के बीच हुई अब आसपा नेता दामोदर यादव मंडल की एंट्री हो गई है।दामोदर ने दोनों नेताओं पर तंज कसा है। दमोदर यादव ने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग...
(इजहार खान): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की तू-तू मैं-मैं के बीच हुई अब आसपा नेता दामोदर यादव मंडल की एंट्री हो गई है।दामोदर ने दोनों नेताओं पर तंज कसा है। दमोदर यादव ने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। एक दूसरे के साथ तू तड़ाक कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह और हरीश चौधरी की नोकझोंक पर भी दामोदर यादव ने साधा निशाना
वहीं दामोदर दास ने दिग्विजय सिंह और हरीश चौधरी की नोकझोंप पर भी निशाना साधा है । दमोदर यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं का भी मीडिया के सामने प्रदेश प्रभारी द्वारा अपमान किया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश स्तर के अधिकांश नेता समझौता कर चुके हैं और भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसलिए ही ऐस नौबत कांग्रेस में आ चुकी है
कांग्रेस कार्यकर्ता अपना भविष्य खराब न करें, आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामें
दरअसल दामोदर यादव ने दतिया उपचुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने दतिया में गाँव-चौपाल कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर किया तीखा हमला। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बहस को दामोदर यादव ने चुनावी मुद्दा बनाया है। यादव ने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं।
दामोदर ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायक को नहीं बचा पा रही है और न ही राज्यसभा सीट नहीं बचा पा रही, फिर भी चुनाव लड़ने की बात कर रही है। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस में जिला, ब्लॉक और गाँव स्तर के कार्यकर्ता ईमानदार हैं, वे अपना भविष्य खराब न करें और आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामें। नरोत्तम मिश्रा को हराने एवं भाजपा से लड़ने में कांग्रेस नहीं, बल्कि केवल अंबेडकरवादी विचारधारा ही सक्षम है। दतिया उपचुनाव में जनता आसपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस यदि पूर्व गृहमंत्री को हराना चाहती है, तो उसे हमारा साथ देना चाहिए।