दामोदर यादव को पुलिस ने सम्मान समारोह में जाने से रोका, हुई तीखी बहस, बोले- प्रशासन दबाव में कर रहा काम

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2026 04:06 PM

damodar yadav was stopped by the police and a heated argument ensued

झांसी में असपा नेता दामोदर यादव मंडल के आगमन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। दामोदर यादव मंडल का शहर में सम्मान समारोह प्रस्तावित था, लेकिन हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते..

भोपाल/झांसी (इजहार खान) : झांसी में असपा नेता दामोदर यादव मंडल के आगमन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। दामोदर यादव मंडल का शहर में सम्मान समारोह प्रस्तावित था, लेकिन हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते पुलिस पूरी तरह चौकन्नी नजर आई।

इसी दौरान दामोदर यादव मंडल की पुलिस अधिकारियों से जमकर बहस हो गई। उन्होंने कहा कि हॉल बंद कार्यक्रम है। खुले में तो कार्यक्रम है नहीं  मैंने डीजीपी और एससी को भी यही आग्रह किया कि जब कार्यक्रम बंद हॉल में होना है तो कार्यक्रम के लिए अनुमति की नहीं, बल्कि सूचना देने की जरूरत होती है। फिर आप लोग क्यों रोकना चाहते हो। उन्होंने कहा कि मेरठ में चंद्रशेखर को रोकोगे और झांसी में दामोदर यादव को? उन्होंने कहा कि मैं दतिया का रहने वाला हूं। झांसी मेरा गृह जिला है। मेरा यहां आना जाना लगा रहेगा। फिर क्यों कार्यक्रम स्थल पर ताला लगाया गया।

PunjabKesari

दामोदर ने पुलिस से कहा कि वे संविधान की शपथ लेकर सेवा में आए हैं, ऐसे में उन्हें निष्पक्ष रूप से अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। विरोध प्रदर्शन के तहत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दामोदर यादव मंडल का पुतला दहन किया, जिससे हालात और अधिक संवेदनशील हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

दामोदर यादव मंडल ने इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दबाव में काम कर रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!