देवली रावली मार्ग पर पेड़ से लटका मिला शव, हत्या और आत्महत्या को लेकर अब जांच करेगी पुलिस

Edited By Devendra Singh, Updated: 11 Apr, 2022 01:20 PM

dead body found hung on tree in agar malwa

आगर मालवा के देवली रावली मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आगर मालवा (फहीम उद्दीन कुरैशी): आगर जिले के सोयत के पास देवली रावली मार्ग पर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी (dead body hung on tree) हुई मिली। जिसके बाद लाश की सूचना ग्रमीणों ने फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोयत थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश को ग्रामीणों की सहायता से नीचे उतरवाया गया। मृतक की पहचान विनोद नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक राजस्थान के धानोदा खानपुर का रहने वाला था। हालांकि पुलिस मामले में फांसी के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!