बड़वानी में स्कूल में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Jul, 2024 05:53 PM

dead body of woman found hanging in school in barwani

सेंधवा नगर में स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में निवाली रोड़ सेंधवा नगर में स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, यह घटना माध्यमिक विद्यालय क्रमांक के परिसर की है। महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है जो सेंधवा नगर की रहने वाली थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


 इसके बाद सेंधवा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला स्कूल परिसर में कैसे पहुंची और यह घटना कैसे घटी पुलिस अब महिला के परिजनों से जानकारी जुटा रही है और उनसे पूछताछ कर रही है।


ताकि आत्महत्या या हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा सके पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सेंधवा नगर में सनसनी फैल गई, मामले की जांच अभी जारी है पुलिस महिला की मौत के पीछे की सच्चाई का पता लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!