मृत गोवंश को कचरा वाहन से घसीटा, पंचायत सचिव को नोटिस जारी

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2026 04:24 PM

dead cattle dragged using a garbage vehicle notice issued to panchayat secretar

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गोवंश को पंचायत के कचरा वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर ले जाने का वीडियो सामने...

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गोवंश को पंचायत के कचरा वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में मृत गाय को ग्राम पंचायत के कचरा वाहन के पीछे बांधकर सड़क पर ले जाते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन रुकवाकर विरोध जताया। घटना के बाद ग्रामीणों तथा विभिन्न संगठनों में नाराजगी व्याप्त है।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने घटना की निंदा करते हुए इसे धार्मिक आस्था और मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बताया तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कारर्वाई की मांग की। संगठन ने सभी ग्राम पंचायतों में मृत गोवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है। जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदिरा महतो ने बताया कि झल्लार ग्राम पंचायत के सचिव देवेंद्र सोनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि मृत गोवंश को कचरा वाहन से इस प्रकार क्यों ले जाया गया तथा इस संबंध में उनका पक्ष क्या है। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सचिव के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारर्वाई की जाएगी। यदि जांच में लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कारर्वाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!