दंगे में 'पैसे' देकर फेंकवाए थे पत्थर, मैं करवा रहा हूं मामले की जांच, सरेआम भेदभाव कर रही है सरकार: दिग्विजय सिंह

Edited By Devendra Singh, Updated: 26 Apr, 2022 07:05 PM

digvijay singh indirectly accused on mp government regarding stone pelting

हमेशा सनसनीखेज बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार चोंकाने वाला बयान दिया है हालांकि उन्होंने जानकारी की सत्यता की खुद जांच करने की भी बात कही है।

नीमच (मनीष): राज्यसभा सांसद और वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर चोंकाने वाला बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने दंगे में पैसा देकर पत्थर फेंकवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले की जांच कर रहा हूं। नीमच जिले के दौरे पर आए पूर्व सीएम ने बीते दिनों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर कहा कि उन्हें ऐसी सूचनाएं मिली है कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फेंकवाएं जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इसकी सत्यता की जांच करा रहे हैं। 

PunjabKesari

ठेके पर दिए जा रहे हैं हर काम: पूर्व सीएम 

भाजपा और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था, जब भाजपा और जनसंघ के लिए कार्यकर्ता साइकिल से चने साथ बांधकर प्रचार किया करते थे। आज वह सब हाशिये पर धकेल दिए गए हैं। अब भाजपा और सरकार केवल ठेकेदारों की हो गई है। शराब, रेत और दुनियाभर के ठेकेदार सरकार और भाजपा में हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने गांधीसागर में श्रमिकों को मछली का ठेका दिया ता। जबकि भाजपा सरकार ने मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हर काम ठेकेदारों के हवाले कर दिया।

खुलेआम भेदभाव कर रही है सरकार: दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा सरकार खुलेआम भेदभाव कर रही है। संविधान का कहीं पालन नहीं हो रहा है। बीते दिनों नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जुलूस में तलवार लहराने के मामले में भी उन्होंने सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह ने जिले के मोड़ी माता गांव में सुबह प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न गांवो में कार्यकर्ताओं के अलावा किसान, श्रमिकों से संवाद के लिए सभाएं की।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!