Edited By Desh Raj, Updated: 16 Mar, 2026 05:00 PM

राजधानी भोपाल से राजनीति से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। ये शिकायत नरेला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष...
भोपाल (इजहार खान): राजधानी भोपाल से राजनीति से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। ये शिकायत नरेला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी की ओर से की गई है।
शिकायत में पचौरी ने हिंदू वोटर को टारगेट कर परेशान करने का दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला पर आरोप लगाया है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपकर गलत शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ की जांच में सभी वोटर्स सही पाये गये थे। दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला द्वारा की गई शिकायत में दबाव बनाकर एफिडेविट लगवाये गए थे। प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को रहवासी मतदाताओं के काउंटर एफिटेविट सौंपें हैं । रहवासी मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव ने निर्वाचन अधिकारी को अपने काउंटर एफिटेविट सौंप दिए है।
7 मार्च को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
दरअसल 7 मार्च को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला हिंदू वोटरों को परेशान करने के लिए झूठी शिकायत करते हैं।
दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला ने नरेला की रतन कॉलोनी के एक घर में 30 सदस्य होने का दावा किया था। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिन लोगों की शिकायत हुई उनको धमका कर हस्ताक्षर करवाए गए थे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि एसडीएम स्तर पर हुई जांच पर दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला का दावा झूठा निकला है। इसलिए दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ अपराधिक प्रकरण की कार्रवाई की जाए।



