4 गांवों में फैली बीमारी, उल्टी दस्त से 40 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य टीमें पहुंची

Edited By meena, Updated: 13 May, 2022 01:11 PM

disease spread in 4 villages in sabalghar

सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत चम्बल के बीहड़ों के किनारे स्थित ग्राम पंचायत नौरावली खेरोन के 40 बच्चे उल्टी-दस्त से पीडि़त हो गये। यह बीमारी बुधवार शाम से ग्राम हबुआ का पुरा, समा का पुरा, दांते का पुरा तथा चोखपुरा के केवट समुदाय में फैल रही है। अभी तक 17...

मुरैना(जुनैद पठान): सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत चम्बल के बीहड़ों के किनारे स्थित ग्राम पंचायत नौरावली खेरोन के 40 बच्चे उल्टी-दस्त से पीडि़त हो गये। यह बीमारी बुधवार शाम से ग्राम हबुआ का पुरा, समा का पुरा, दांते का पुरा तथा चोखपुरा के केवट समुदाय में फैल रही है। अभी तक 17 बच्चे व एक महिला को सबलगढ़ चिकित्सालय में इलाज के लिए दाखिल कराया है। वहीं एक महिला व एक बालिका को मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बीमारी फैलने की जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा चिकित्सा दल को चारों गांव में भेजा है। अगली सुबह ग्राम पंचायत नोरावली खेरोन के चार गांव में बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे।
PunjabKesari

इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग को दी गई। पीडि़त बच्चों को इलाज सबलगढ़ चिकित्सालय लाकर शुरू कर दिया गया। इस बीमारी की वजह अधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होना बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थायें दुरस्त कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही तेज गर्मी का एहसास हो रहा था और तापमान 43 डिग्री था जो दोपहर तक बढक़र 45 डिग्री पर पहुंच गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!