इंदौर में दोहरा हत्याकांड, खून से लथपथ मिले प्रेमी जोड़े के शव

Edited By meena, Updated: 10 Dec, 2023 11:00 AM

double murder in indore bodies of loving couple found soaked in blood

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है।

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पूरा मामला एरोड्रम क्षेत्र का है यहां एक युवक और उसकी महिला मित्र की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की घटना है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला और एक युवक के शव पड़े हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक मकान की तीसरी मंजिल पर देखा कि रवि और उसकी दोस्त सरिता का शव रक्त रंजिश हालात पड़ा था। मौके पर से पुलिस को तलवार भी मिली है। मृतक रवि ठाकुर नंदा नगर का रहने वाला और सरवटे बस स्टैंड पर होटल संचालित करता है।

PunjabKesari

रवि का महिला के यहां आना जाना लगा रहता था। बदमाश दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गए। एरोड्रम पुलिस ने अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है जिससे हत्याकांड में खुलासा हो सके और असल बात सामने आ सके। इस पूरे मामले में जो जानकरी सामने आई है। वह यह कि दोनों के शव नग्न अवस्था में मिले है। संभवतः अवैध संबंधों के पीछे यह दोहरा हत्या कांड किया गया है। एरोड्रम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!