विधायक विश्राम गृह में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी का शव, इलाके में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2026 01:01 PM

retired air force officer commits suicide in mla rest house

रायपुर में पूर्व वायुसेना अधिकारी ने की आत्महत्या, विधायक विश्राम गृह में फंदे से मिले लटके रायपुर, 11 मार्च रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने...

रायपुर: रायपुर में पूर्व वायुसेना अधिकारी ने की आत्महत्या, विधायक विश्राम गृह में फंदे से मिले लटके रायपुर, 11 मार्च रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय वायुसेना के एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

मृतक की पहचान विपुल यादव (39) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। तेलीबांधा पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात की है जिसकी जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि, विपुल यादव तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ अस्थायी रूप से रह रहे थे। उन्होंने कल अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!