थाने में मचा हड़कंप, सुबह आरोपी को थाने में लाई पुलिस शाम को फंदे पर लटका मिला आरोपी,पुलिस पर गंभीर सवाल

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Feb, 2026 11:49 PM

accused found hanging in chhatarpur police station

छतरपुर जिले के राजनगर थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के राजनगर थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान एक आरोपी द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेश पटेल निवासी विक्रमपुर इमलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसे शांति भंग और छेड़छाड़ के मामले में शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच उसने कथित रूप से बाथरूम में फांसी लगा ली।

PunjabKesari

पेशाब का बहाना, फिर फांसी..

बताया जा रहा है कि राजेश ने पेशाब जाने की बात कहकर बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियों ने देखा कि उसने फांसी लगा ली है। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप..

थाने के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कस्टडी में आरोपी की निगरानी में चूक हुई है।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे..

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना की जांच के आदेश दिए जाने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!