कलेक्टर के औचक निरीक्षण से तहसील में मची अफरा-तफरी, कई अधिकारी-कर्मचारी रडार पर

Edited By meena, Updated: 04 Feb, 2026 08:47 PM

collector parth jaiswal conducted a surprise inspection of badamalhara tehsil

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को बड़ामलहरा तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण से जुड़ी नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को बड़ामलहरा तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण से जुड़ी नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित विभिन्न फाइलों की गहन जांच की। इस दौरान कई फाइलों में नियमों की अनदेखी और प्रक्रियात्मक खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।

PunjabKesari

एक ही दिन आवेदन और एक ही दिन निराकरण पर सवाल

कलेक्टर ने पाया कि राजस्व प्रकरणों का कुल डिस्पोजल प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन कुछ मामलों में एक ही दिन आवेदन आने और उसी दिन निराकरण कर देने की स्थिति सामने आई। उन्होंने इसे संदिग्ध मानते हुए जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों सहित नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के मामलों का निराकरण नियमानुसार और समय-सीमा में किया जाए।

नेगेटिव डिस्पोजल की फाइलों में मिली गंभीर खामियां

निरीक्षण के दौरान नेगेटिव डिस्पोजल से जुड़ी फाइलों की भी जांच की गई। कई फाइलों में तारीख अंकित नहीं पाई गई। इसके अलावा पब्लिक डोमेन से प्राप्त आवेदनों को निरस्त किए जाने पर कलेक्टर ने आपत्ति जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

PunjabKesari

बिना इस्तिहार जारी किए प्रकरण निराकृत

जांच में यह भी सामने आया कि कई राजस्व प्रकरण बिना आवश्यक इस्तिहार जारी किए ही निराकृत कर दिए गए। इस पर कलेक्टर ने रीडरों को फटकार लगाते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित संचालक को ऑनलाइन आवेदन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

एसआईआर कार्य की भी हुई समीक्षा

कलेक्टर जैसवाल ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त आपत्तियों के निराकरण और नो मैपिंग वाले मतदाताओं की स्थिति की जानकारी ली। लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

जांच के बाद होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आयुष जैन के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय से सहायक ग्रेड-3 रामानंद पटेल, अरुण कुमार तिवारी और ललित कुमार वैद्य मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!